राज्य

DSP को कुचलने की कोशिश! बाइक सवार को रौंदा, बिहटा में बालू से लदे ट्रक का आतंक

राजधानी से सटे बिहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार (27 जनवरी) को बालू लदे एक बेकाबू हाइवा ने जमकर उत्पात मचाया. ‘नो एंट्री’ के नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ रहे ट्रक ने न केवल एक बाइक सवार की जान ले ली, बल्कि भागने के क्रम में दानापुर के डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा की सरकारी गाड़ी को भी जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड बाल-बाल बच गए.

जानकारी के अनुसार, हादसा बिहटा फ्लाईओवर के पास हुआ. बालू लदा एक तेज रफ्तार हाइवा प्रतिबंधित समय (No Entry) में घुस आया था. ट्रक ने सबसे पहले एक बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा.

DSP 2 की गाड़ी से हुई सीधी भिड़ंत

इसी दौरान, दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा अपने कार्यालय आईआईटी पटना जा रहे थे. बिहटा फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे उसी ट्रक ने डीएसपी की गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीएसपी की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सौभाग्य से डीएसपी और उनके साथ मौजूद जवानों की जान बच गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक फरार होने में कामयाब रहा.

यातायात पुलिस पर ‘वसूली’ के गंभीर आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीण रणवीर कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि यातायात पुलिस की लापरवाही का नतीजा है. आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी 300 से 500 रुपये की अवैध वसूली कर ‘नो एंट्री’ में ट्रकों को प्रवेश कराते हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की.

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!