GST डिप्टी कमिश्नर के इस्तीफे पर सामने आई अलंकार अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने नाराजगी जताते हुए गणतंत्र दिवस पर अपना इस्तीफा सौंपा था, उनके खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया है. इस बीच अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने सीएम योगी के समर्थन में अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
इस बीच अयोध्या कि डिप्टी कमिश्नर को लेकर बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एबीपी लाइव से खास बातचीत में कहा कि इन अधिकारियों का इस्तीफा चोटी खींचने वालों और ब्राह्मणों पर अत्याचार करने का समर्थन है.
अलंकार अग्निहोत्री ने दी यह प्रतिक्रिया
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मुझे जिलाधिकारी से चीजें स्पष्ट करनी हैं. उन्होंने कहा कि मेरा सवाल है कि वह व्यक्ति कौन है जिसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. अलंकार अग्निहोत्री लगातार जिलाधिकारी से मुलाकात करने की कोशिश में हैं. वह जिलाधिकारी के कार्यालय पर उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे.
इस बीच उनके साथ उनके समर्थन में आए लोग भी मौजूद रहे. वहीं अयोध्या के अधिकारी को लेकर उन्होंने कहा कि जो प्रयागराज में हुआ, छोटे बच्चों के साथ मारपीट की गई उनकी चोटी खींची गई. वह लोग सरकार के समर्थन में अगर इस्तीफा दे रहे हैं तो है वह इससे संतुष्ट हैं.
अलंकार अग्निहोत्री ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किए जाने का दावा किया है. इस बीच अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी घर खाली कर दिया. अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि उन्हें डीएम ने बातचीत के लिए बुलाया था.
बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों विशेषकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर नाराजगी जताते हुए सोमवार (26 जनवरी) को सेवा से इस्तीफा दे दिया था. उनका इस्तीफा मंजूर करने के बाद सीएम योगी ने उन्हें निलंबित कर दिया था.



