राज्य

UP Weather: यूपी में फिर तेजी से बदला मौसम, आज इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा हैं. प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली की चमक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. जिसकी वजह से अगले दो दिन ज़्यादातर जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में आए इस बदलाव से आज तापमान में भी गिरावट आएगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के पश्चिमी संभाग में आज अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की अनुमान जताया गया है. इस दौरान संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात, 30-40 किमी की रफ़्तार से तेज झोकेंदार हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. 

इन जिलों के ओलावृष्टि की चेतावनी

पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में आज मेघ गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई हैं.

वहीं पूर्वी संभाग में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 27-28 जनवरी को प्रदेश में मौसम का बदला हुआ मिज़ाज देखने को मिलेगा. राजधानी लखनऊ में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, दोपहर बाद आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

यूपी में आज बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, सँभल, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में लगभग सभी जगहों पर तेज बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी है. मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर, बहराइच में अनेक जगहों पर बारिश होगी.  
 
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, जालौन में कुछ जगहों मेघ गर्जन के साथ बारिश और रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, अमेठी, अयोध्या, बस्ती और सिद्धार्थनगर में एक या दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. 

अगले 24 घंटों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. 28 जनवरी से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की और न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा. 29 जनवरी को कहीं-कहीं घने कोहरा देखने को मिलेगा.  

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!