राज्य

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य स्वामी अविमुक्तेश्नरानंद से मिलने जाएंगे या नहीं? बोले- ‘मैंने उनसे…’

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है, डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य और अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीच मुलाकात की खबरों पर विराम लग चुका है. अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की खबरों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद का बयान सामने आया है.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि, “वह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से फिलहाल नहीं मिलने जाएंगे.” डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज पहुंचने पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की खबरों पर अपना स्टैंड स्पष्ट किया है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से नहीं जाएंगे मिलने- केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “वह माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने नहीं जा रहें हैं.” हालांकि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से केशव प्रसाद मौर्य ने फिर से विनती की, उन्होंने कहा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी से प्रार्थना है कि वह स्नान कर एक बड़ा संदेश दें. केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले में जांच के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही है.

गौरतलब है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने विवाद के बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ऐसे समझदार व्यक्ति को ही यूपी की सीएम होना चाहिए. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के इस बयान के बाद रविवार को इस बात खबर जोरों पर थी कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात करने जा सकते हैं. फिलहाल अब इस खबर पर विराम लग चुका है.

अविमुक्तेश्वरानंद ने केशव प्रसाद मौर्य को लेकर क्या कहा था?

दरअसल, बीते दिनों स्वामी अमुक्तेश्वरानंद ने केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कहा था कि “ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री होना चाहिए, समझदार व्यक्ति मुख्यमंत्री होना चाहिए. जो अकड़ में बैठा हो और जो जिद पालकर बैठा हो या जिसके मन में बदले की भावना जिसके हृदय में जल रही हो उसे मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहिए.”

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर बवाल, अब पुलिस ने दी पूरे मामले पर सफाई

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!