राज्य

‘शहीद कभी मरते नहीं…’, मुख्तार अंसारी के लिए बेटे अब्बास अंसारी ने किया भावुक पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मऊ विधानसभा से विधायक रहे दिवंगत बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर उनके बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने उन्हें याद करते हुए बेहद भावुक पोस्ट किया है. विधायक अब्बास अंसारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर आज रविवार (25 जनवरी, 2026) को एक पोस्ट किया और उन्हें शहीद बताया. यह पोस्ट अब वायरल है और उनके समर्थक और चाहने वाले लाइक के साथ कमेंट कर रहे हैं.

अब्बास अंसारी को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नियमित जमानत शर्तों के साथ दी थी. यही नहीं इससे पहले उनकी विधायकी भी रद्द हो गयी थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुनः बहाल हो गयी. उन्होंने मीडिया से भी दूरी बना रखी थी और आज अपने पिता के लिए यह पोस्ट कर उन्होंने अपनी भावनाओं को जाहिर किया.

अब्बास अंसारी का पोस्ट

पिता मुख्तार अंसारी के जन्मदिन पर याद करते हुए अब्बास अंसारी ने लिखा….आज आपका यौम-ए-पैदाइश है अब्बा…

मगर अफ़सोस, भीड़ में खड़ा हूँ और फिर भी ख़ामोशी साथ चल रही है.

आप नहीं हैं,

मगर आपकी मोहब्बत,आपकी दुआएँ,आपकी दी हुई तर्बियत हर लम्हा मेरे साथ है.

अब्बा,

आप मेरी ज़िंदगी की वो रौशनी हैं जिसने अँधेरों में भी रास्ता दिखाया.

आपका साया उठ गया,

मगर आपकी यादें दिल के हर कोने में आबाद हैं,आबाद रहेंगी.

आज दिल बहुत बेक़रार है,

आँखें नम हैं,

और रूह आपको शिद्दत से याद कर रही है.

काश…

एक बार फिर आपके हाथों का सहारा मिल जाता,

एक बार फिर आपकी आवाज़ सुन पाता—

“फिक्र मत करो,मैं हूँ ना बेटा”

अब्बा,

आप दुनिया में नहीं हैं

मगर मेरी हर कामयाबी,हर दुआ आपके नाम है.

अल्लाह तआला आपको

जन्नत-उल-फिरदौस में आला मुक़ाम अता फरमाए,

और हमें सब्र-ए-जमील दे.

आमीन.

क़ुरान ए पाक मे लिखा है कि शहीद कभी मरते नहीं इसलिए आपकी यौम-ए-पैदाइश पर आपको दिली मुबारक़बाद.

मऊ से निर्दलीय जीतते रहे मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी 1996 में बसपा से मऊ सदर से विधायक बने, उसके बाद 2002 और 2007 में निर्दलीय विधायक बने. फिर खुद का कौमी एकता दल बना लिया और 2012 व 2017 में विधायक बने. गैंगस्टर समेत कई मुकदमों में लगातार जेल में थे और 28 मार्च 2024 को हार्ट अटैक से जेल में ही मौत हो गई थी. फिलहाल मऊ सदर से उनके बेटे अब्बास अंसारी ही विधायक हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!