राज्य

अंबेडकर नगर: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां अवैध संबंधों के शक में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई हैं. 

ये घटना अकबरपुर कोतवाली में स्थित गांधी आश्रम कॉलोनी की हैं, जहां उमाशंकर सिंह अपनी पत्नी सोनी सिंह, दो बच्चे और माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहता था. सोनी प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में शक का बीच पनप गया. जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. 

अवैध संबंध का शक करता था पति

कई बार ये मामला थाने तक पहुंचा लेकिन, समझा-बुझाकर दोनों को शांत कर दिया गया. सोमवार दोपहर सोनी सिंह की लाश उनके ही किचन में पाई गई, उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने पति उमाशंकर सिंह को हिरासत में ले लिया है. 

मृतका के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

सोनी सिंह की मौत की खबर पर मायके के लोग भी वहां पहुंच गए. उनके रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के चाचा ने पति उमाशंकर सिंह, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अकबरपुर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. चाचा ने आरोप लगाया कि उमाशंकर सिंह के साथ उनकी मां और पिता भी शामिल थे. विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी गला रेत कर तीनो ने हत्या कर दी. 

पुलिस ने परिजनों के आरोप पर पति उमाशंकर, उसके पिता और मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में यह भी आया है कि जिस धारदार हथियार से हत्या की गई, उसे धो कर साफ कर साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया. चाचा ने कहा कि सोनी के साथ पहले भी मारपीट की जाती थी.  

रिपोर्ट- योगेश त्रिपाठी

UP Weather: यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!