राज्य

गुरुग्राम पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री रहेगी बैन

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और गणतंत्र दिवस के फाइनल रिहर्सल (23 जनवरी) को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. एडवाइजरी में कहा गया कि यह व्यवस्था सभी के लिए यातायात को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए की गई है. 22 जनवरी 2026 शाम 5:00 बजे से 23 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक भारी वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेंगे. वहीं 25 जनवरी 2026 की शाम 5:00 बजे से 26 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक मध्यम और भारी मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुग्राम में सुरक्षा के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मेट्रो स्टेशन और अन्य जगहों पर चेकिंग की जा रही है. कई स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात हैं.

ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से मोड़ा जाएगा.

जयपुर की ओर से NH-48 पर आने वाले भारी वाहन KMP एक्सप्रेसवे के पचगांव से डायवर्ट किए जाएंगे.

गुरुग्राम के अंदर से आने वाले भारी वाहनों को हीरो होंडा चौक, शंकर चौक, मेहरौली बॉर्डर, सोहना, पटौदी और फरुखनगर जैसे स्थानों से वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा.

दूध, सब्जी, फल, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एयरपोर्ट यात्रियों के वाहन इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगे.

जो वाहन अन्य जिलों या राज्यों की ओर जा रहे हैं, उन्हें पंचगांव चौक से KMP एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!