ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व प्रधान की हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के बड़ौरा खुर्द गांव में बीते तीन जनवरी को भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में पूर्व महिला प्रधान कौशिल्या देवी पत्नी राजेश कुमार की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पक्ष के राजकुमार पुत्र भगेलू, दीपक व मनीष पुत्रगण राजकुमार, आशा देवी पत्नी राजकुमार तथा रिश्तेदार महिला अलका के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन क्षेत्र के भुजहीं मोड़ से तीन आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी कुछ दिन बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में वांछित आरोपी दीपक उर्फ अमित पुत्र राजकुमार को पुलिस ने गुरुवार की सुबह किशुनपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Azmi India News

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!