राज्य

Bihar Election 2025: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?


बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. इसमें बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी को 6 सीटें दी गई हैं.

बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–

भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट

जीतन राम मांझी की पार्टी को मिली ये सीटें 

टेकारी
कुटुंबा
अतरी 
इमामगंज 
सिकंदरा 
बराचट्टी

विनोद तावड़े ने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है. सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!