ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़ में भांजी के अपहरण का मामला: जबरन धर्म परिवर्तन और शादी की साजिश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आजमगढ़। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी भांजी के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी की साजिश का आरोप लगाया है। पीड़ित जिशान अहमद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना फूलपुर, आजमगढ़ ने इस संबंध में थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायत में जिशान ने बताया कि उनकी बहन का घर मुहम्मदाबाद गोहना (जनपद मऊ) में है। बहन के पति गुलजार के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। बहन के तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से नाहेदा की पढ़ाई-लिखाई की देखरेख भी जिशान ही कर रहे थे।

जिशान ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर को वह नाहेदा को पढ़ाई के लिए अपने घर ला रहे थे। रास्ते में आजमगढ़ में गाड़ी रुकने पर वह नाश्ता लेने चले गए, लेकिन महज 10 मिनट बाद लौटने पर नाहेदा गायब मिली। उसके फोन पर कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

बाद में इंस्टाग्राम और मोबाइल चैट खंगालने पर नाहेदा के संपर्क में शनि कुमार पुत्र हरिश्चंद्र भारती, निवासी ग्राम आंधीपुर, थाना फूलपुर, और उसके साथी आकाश पुत्र रामतीरथ व शिवम पुत्र रामचंदर के होने की जानकारी मिली।

जिशान ने आरोप लगाया कि जब वह शनि के पिता हरिश्चंद्र भारती से मिले, तो उन्होंने स्वीकार किया कि लड़के ने लड़की का धर्म परिवर्तन कर शादी की है। आरोप है कि इस साजिश में शनि के साथ शिवम और आकाश भी शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद हरिश्चंद्र 10 दिनों तक टालमटोल करते रहे और लड़की को “आज-कल बुलाने” का बहाना बनाते रहे।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि नाहेदा की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया गया हो, क्योंकि अब तक लड़की की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने 20 सितंबर को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन लगातार बेटी की तलाश की मांग कर रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!