ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़ : सहायक शिक्षिका, डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फर्जी गर्भपात सर्टिफिकेट पर झूठा मुकदमा और धोखाधड़ी का आरोप

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पोस्ट हीरापट्टी निवासी मनोरंजन कुमार ने अपनी पत्नी ज्योति कुरील, ससुर अजय प्रसाद कुरील और लखनऊ स्थित बाला नर्सिंग होम के संचालक डॉ. पी.एन. पाण्डेय पर बड़ा आरोप लगाया है।

मनोरंजन कुमार का कहना है कि इन लोगों ने फर्जी गर्भपात प्रमाण पत्र बनवाकर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया और इस पूरे प्रकरण में आपराधिक साजिश रची गई।

 उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया बल्कि यह विभागीय धोखाधड़ी का भी गंभीर मामला है।

मनोरंजन कुमार ने इस मामले को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट, आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

इस पूरे प्रकरण पर अब तक न तो पुलिस और न ही आरोपित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

  • पति ने पत्नी, ससुर और नर्सिंग होम संचालक पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

  • गर्भपात प्रमाण पत्र को बताया झूठा और साजिश का हिस्सा

  • सीजेएम कोर्ट में अर्जी, एफआईआर दर्ज करने की मांग

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!