आज़मगढ़ उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

टहलते समय सड़क हादसा; दो महिलाओं की मौत, गांव में छाया मातम

आजमगढ़, मुबारकपुर।

                     जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव में शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, नैठी गांव निवासी चानमती देवी (60) पत्नी मतई राम और उनकी पड़ोसी सावित्री देवी उर्फ तालहिया (55) पत्नी सुदर्शन राजभर शनिवार की शाम करीब सात बजे घर से दक्षिण दिशा में सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान टुनटुन मोड़ से बाजार कर लौट रहे बाइक सवार ने तेज रफ्तार में आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत मुबारकपुर बाजार के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने चानमती देवी को मृत घोषित कर दिया। सावित्री देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
चानमती देवी के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं, सावित्री देवी के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पति और एक पुत्र मुंबई में रहते हैं, जबकि दूसरा पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घर के लिए रवाना हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!