ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़: कक्षा 1 से 9 व 11 तक सभी स्कूल 10 जनवरी तक रहेंगे बंद

बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर 10 और 12 की होगी पढ़ाई 10 बजे से 2 बजे तक चलेंगी कक्षाएं : जिलाधिकारी

आजमगढ़।

जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने वर्तमान में चल रही शीत लहर व ठण्ड को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 9 व 11 तक के जनपद के सभी स्कूलों व कालेजों में 10 जनवरी तक शिक्षण कार्य बन्द रखने का निर्देश दिया हैं, वहीं 10वीं और 12वीं में होने वाली बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर शिक्षण कार्य प्रारम्भ रहेंगे। इनके शिक्षण कार्य का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। जिलाधिकारी ने उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

Azmi India News

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!