ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध असलहा के बल पर इन्टरलाकिंग के कार्य मे अवरोध उत्पन्न करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आज़मगढ़:        जनपद की पुलिस को दिनांक 4/1/2023 को वादी मुकदमा उ0नि0 अकीक अहमद हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि ग्राम बद्दोपुर में रास्ते पर सरकारी इन्टर लाकिंग का कार्य चल रहा है। जिसमें रमेश सिंह S/O स्व रामानन्द सिंह निवासी बद्दोपुर थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ द्वारा अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों को गाली देते हुए इन्टर लाकिंग की ईट उखाड़ कर फेंक दिए तथा धमकी देते हुए कार्य रूकवा दिये है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/23 धारा 336/431/504/506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।

वही पुलिस ने आज दिनांक 07.01.2023 को प्र0नि0 शशीचन्द्र चौधरी व उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रमेश सिंह S/O स्व रामानन्द सिंह निवासी बद्दोपुर थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ को बैठोली पुल से समय करिब 06.05 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

Azmi India News

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!