वाराणसी में गंगा तट पर हुआ तुलसी विवाह:शहनाई की धुन और आतिशबाजी के बीच महिलाओं ने गाए भजन, गूंजे जयकारे
वाराणसी में मां गंगा के तट पर तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान शहनाई की धुन और आतिशबाजी के बीच महिलाओं ने भजन गाए। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने आयोजन को देखा। विवाह के माहौल के बीच गंगा घाट हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कार्तिक महीने में काशी के गंगा घाटों पर धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इस दौरान स्नान, पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक उत्सवों का आयोजन होता है। कार्तिक महीने के आयोजनों का समापन देव दीपावली के साथ होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)