तीन महाविद्यालयों के परीक्षा संकलन केंद्र बदले:पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश, नए केंद्र तय
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने तीन महाविद्यालयों के संकलन केंद्र बदल दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित महाविद्यालयों के आवेदनों पर विचार के बाद नए केंद्र तय किए हैं। जनभारती महाविद्यालय, डिलिया तलवल, गाजीपुर का केंद्र पहले राजकीय महिला महाविद्यालय, गाजीपुर था। अब पीजी कॉलेज, गाजीपुर को नया केंद्र बनाया गया है।
धनेश्वर यादव महिला महाविद्यालय, मोकलपुर, नेवादा, जौनपुर का केंद्र पहले टीडी कॉलेज, जौनपुर था। अब आरएसकेडी महाविद्यालय, जौनपुर में संकलन होगा।
स्व. बहादुर सिंह महाविद्यालय, बनकट, जौनपुर का केंद्र पहले मड़ियाहुं महाविद्यालय, जौनपुर था। अब नागरिक पीजी कॉलेज, जंघई, जौनपुर को नया केंद्र बनाया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित महाविद्यालयों और नए केंद्रों को संशोधित व्यवस्था के अनुसार परीक्षा संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि कुलसचिव, वित्ताधिकारी, कुलपति कार्यालय, वेबसाइट और मीडिया प्रभारी समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)