तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला:सीतापुर में पिता ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बुधवार दोपहर करीब चार बजे ईदगाह के पास एक गड्ढे में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, मृतक के पिता ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। 9 नवंबर को घर से निकला था युवक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम छठवान वारिदहाल, फरदापुर मजरा जहांगीराबाद निवासी रामनरेश वर्मा उर्फ मटरू के बड़े बेटे पुनीत कुमार उर्फ पिंटू (18) के रूप में हुई है। वह 9 नवंबर की सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तीन दिन तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार सुबह पिता रामनरेश गुमशुदगी की तहरीर देने देबियापुर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस चौकी पर अभद्रता का आरोप मृतक के पिता का आरोप है कि चौकी पर मौजूद उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने उनका प्रार्थना पत्र लेने के बजाय अभद्रता की। पिता के मुताबिक, चौकी से लौटते समय उन्हें ईदगाह के पास तालाबनुमा गड्ढे में बेटे का शव पड़े होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान पुनीत के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी की मांग पिता ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की। उन्होंने बेटे की मौत का कारण स्पष्ट करने की मांग की है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तीन साल पहले हो चुका है मां का निधन ग्रामीणों के अनुसार, पुनीत की मां का करीब तीन साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में पिता, छोटा भाई और एक अविवाहित बहन हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)