सीएम योगी का दावा, 1.27 करोड़ वोटरों के नाम कटे:प्रयागराज में प्रवक्ता का सवाल- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई

Nov 11, 2026 - 19:08
0
सीएम योगी का दावा, 1.27 करोड़ वोटरों के नाम कटे:प्रयागराज में प्रवक्ता का सवाल- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई
प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस सनसनीखेज बयान से सियासत गरमा गई है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने का दावा किया है। इस बयान के सामने आने के बाद से सपाइयों ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए हैं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था व प्रशासनिक मशीनरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। डबल इंजन की सरकार में अंतर्विरोध सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव आयोग तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने का आरोप लगा रहे हैं। यह सब गंभीर अंतर्विरोध को दर्शाता है। सपा ने मांग की है कि यदि मुख्यमंत्री के दावे के मुताबिक राशन लेने वाले और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाखों लोग सूची से गायब हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार डीएम और एसडीएम पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अब भाजपा नेताओं ने मान ली वोट चोरी उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार'वोट चोरी' के आरोप लगा रहे थे। अब मुख्यमंत्री के बयानों से उस पर पूरी तरह मुहर लग गई है। सपा का यह भी कहना है कि सत्ता पक्ष ध्रुवीकरण के जरिए नरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता अब बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और महिला सुरक्षा जैसे असल मुद्दों पर जवाब मांग रही है। सपा के प्रवक्ता ने कहा कि यदि राज्य में 1.27 करोड़ वोट कटे हैं, तो 403 विधानसभा सीटों के हिसाब से औसतन हर सीट से 31,517 मतदाताओं के नाम हटाए गए। पिछले चुनाव में करीब 66 सीटें ऐसी थीं जहाँ हार-जीत का अंतर 5,000 वोटों से भी कम था। करीब 100 सीटें ऐसी थीं जहाँ यह अंतर 10,000 वोटों से कम का था। ऐसे में यदि एक-एक विधानसभा क्षेत्र से 31,000 से अधिक वोटर गायब हुए तो भाजपा किस आधार पर अपनी जीत के दावे कर रही है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User