पुस्तक विमोचन समारोह:बांग्लादेश की लेखिका ने पुस्तक में प्रस्तुत किया संत सौरभ का आध्यात्मिक दर्शन

Nov 11, 2026 - 12:00
0
पुस्तक विमोचन समारोह:बांग्लादेश की लेखिका ने पुस्तक में प्रस्तुत किया संत सौरभ का आध्यात्मिक दर्शन
बांग्लादेश की लेखिका डॉ. प्रियंका जालान की पुस्तक ‘संत सौरभ: द सेक्रेड पल्स ऑफ पीस’ का विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत विमोचन किया गया। अभियान के 63वें दिन 63वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का विमोचन हुआ। यह पुस्तक गोरखपुर निवासी संत सौरभ के जीवन, दर्शन और मानवीय विचारों पर आधारित है। इसमें उनके आध्यात्मिक चिंतन, करुणा, प्रेम, विश्व शांति और धार्मिक सद्भाव के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। लेखिका ने पुस्तक के माध्यम से संत सौरभ के सार्वभौमिक भाईचारे और मानवता के विचारों को अभिव्यक्त किया है। पुस्तक का मूल संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात पूरा विश्व एक परिवार है। इसका प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User