प्रयागराज में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:सीने और सिर पर चोट के निशान मिले, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Nov 10, 2026 - 11:12
0
प्रयागराज में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:सीने और सिर पर चोट के निशान मिले, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रयागराज के करछना तहसील अंतर्गत बरदहा गांव निवासी करन भारतीय के पुत्र छोटा भारतीय (22) की बीते 9 नवंबर की शाम बालापुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को वापस घर ले आए, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा मृतक के बड़े पिता चेतराम ने घटना पर गहरा संदेह व्यक्त करते हुए निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि छोटा भारतीय के सीने और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। चेतराम का कहना है कि छोटा भारतीय बेहद सज्जन स्वभाव का युवक था और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। अगर यह महज कोई सड़क हादसा होता, तो गाड़ी के साथ कोई न कोई व्यक्ति निश्चित रूप से सामने आता। साथी युवक से पूछताछ की मांग परिजनों के अनुसार, घटना के समय गांव का ही धीरज भारतीय (पुत्र लाल बाबू भारतीय) दूसरी मोटरसाइकिल से उसके साथ मौजूद था। ऐसे में मामले में धीरज की मौजूदगी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चेतराम ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की त्वरित जांच की जाए, निष्पक्ष रूप से जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। परिवार में पसरा मातम अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से बरदहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। छोटा भारतीय की अस्वाभाविक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के माता-पिता और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। फिलहाल, पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User