प्रयागराज में बालिका कबड्डी टीम के ट्रायल 10 नवंबर को:14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
रायबरेली में 14 से 16 नवंबर 2026 तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मंडल की टीम गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज की जिला एवं मंडल स्तरीय चयन और ट्रायल 10 नवंबर को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होंगे।
क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें जिला स्तरीय ट्रायल 10 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। वहीं मंडल स्तरीय ट्रायल उसी दिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाली सबजूनियर बालिका खिलाड़ियों की आयु सीमा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत केवल वही बालिकाएं इस ट्रायल में हिस्सा लेने की पात्र होंगी जिनका जन्म 31 दिसंबर, 2010 के बाद का है।
खिलाड़ियों को अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, संबंधित विद्यालय का बोनाफाइड्स, निवास प्रमाण पत्र (एड्रेस प्रूफ) तथा अपनी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से साथ लेकर आनी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)