निमंत्रण के लिए निकले युवक का शव नदी में मिला:प्रयागराज के कोरांव में पत्नी ने दी तहरीर, साढ़ू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के पिपराव गांव में निमंत्रण के लिए निकले चंद्रशेखर सिंह का शव शनिवार शाम करीब 5 बजे लपरी नदी में मिला। वह बुधवार, 4 नवंबर को घर से निकले थे। शव मिलने के चौथे दिन उनकी पहचान हुई। चंद्रशेखर की पत्नी कविता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उनके साढ़ू श्रीकांत के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने श्रीकांत को शुक्रवार को हिरासत में लिया था और उससे पूछताछ कर रही है। रविवार सुबह थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि श्रीकांत पुत्र स्वर्गीय धन बहादुर सिंह, निवासी जफरा, थाना मेजा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। देखिए कुछ तस्वीरें- बिंदेश्वरीपुर के रहने वाले थे मृतक चंद्रशेखर (40), स्वर्गीय पन्नालाल सिंह के बेटे थे। वह प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के बिंदेश्वरीपुर के रहने वाले थे। कविता ने पुलिस को बताया कि चंद्रशेखर के घर से निकलने के बाद श्रीकांत ने उन्हें फोन किया और दोनों साथ हो गए। इसके बाद से चंद्रशेखर का पता नहीं चला। कविता ने श्रीकांत पर पति को गायब करने या उनके साथ कोई अप्रिय घटना करने की आशंका जताई थी। तहरीर के मुताबिक, निमंत्रण वाली रात श्रीकांत घेघसाही गांव में लालचंद के घर रुका था। कविता ने बताया कि वह खून से लथपथ था और उसने वहां अपने कपड़े भी धोए थे। ग्रामीणों ने नदी में देखा शव पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत ने हत्या की बात कबूल की है। ग्रामीणों ने नदी में शव देखा और चंद्रशेखर के रूप में उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोरांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर दोनों के बीच लड़ाई के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि चंद्रशेखर की हत्या कर शव नदी में फेंका गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। चंद्रशेखर दो भाइयों में बड़े थे। उनके एक बेटा विशाल और एक बेटी अंशिका हैं। उनकी मां अमर देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि- मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)