लखनऊ में ₹100 से ₹ 10 हजार तक पटाखे:अंब्रेला पटाखा ट्रेंडिंग में, ₹5,000 का स्काई शॉट 240 बार धमाका करता है

Nov 08, 2026 - 10:10
0
लखनऊ में ₹100 से ₹ 10 हजार तक पटाखे:अंब्रेला पटाखा ट्रेंडिंग में, ₹5,000 का स्काई शॉट 240 बार धमाका करता है
दिवाली पर लखनऊ में प्रदेश की सबसे बड़ी रिटेल पटाखा मार्केट लगी है। 54 जगहों पर 1201 लाइसेंसधारी अस्थायी दुकानें सजी हैं। मार्केट में 100 से अधिक प्रकार के पटाखे उपलब्ध हैं। अंब्रेला , पीकॉक और स्काई शॉट पटाखा ट्रेंड में हैं। अनार, फुलझड़ी, चक्र घिन्नी, चटाई, फैंसी और आसमानी पटाखे भी खूब बिक रहे हैं। पटाखा मार्केट में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। खुले मैदान में दुकानें लगाई गई हैं। दुकानों के बाहर ड्रम में पानी-बालू रखा गया है। सभी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र मौजूद हैं। अंब्रेला पटाखा ट्रेंड में पटाखा व्यापारी रोहित सोनकर ने कहा कि यह उनका पुश्तैनी व्यापार है। इस वर्ष स्पेशल अंब्रेला पटाखा आया है। जलाने पर अम्ब्रेला खुल जाता है। इसके अलावा चटाई को भी लोग पसंद करते हैं। चक्र घिन्नी अनार भी बिक रहा है। आसमान में लगने वाला 240 शॉट वाला पटाखा लोग खरीद रहे हैं, जिसकी कीमत ₹5000 है जो 10 मिनट तक लगातार आसमान में जलेगा। मार्केट में ₹100 से लेकर ₹10000 तक पटाखे उपलब्ध है। 125 सालों से पटाखे का व्यापार कर रहे हैं क्रैकर्स एंड फायर संगठन के अध्यक्ष गुलशेर आजाद ने बताया कि विगत 125 सालों से पटाखे का व्यापार कर रहे हैं। ये उनकी चौथी पीढ़ी है, जो इस काम को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि पहले पटाखे की तमाम दुकानें चौक स्थित याहिया गंज में लगती थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विगत 32 सालों से रस्तोगी ग्राउंड में मार्केट लग रही है। मार्केट में ग्रीन पटाखों को प्राथमिकता दी गई है, जो पूरी तरीके से सुरक्षित है। फैंसी और कलरफुल पटाखे की डिमांड गुलशेर आजाद ने बताया कि एनवायरमेंट को लेकर सरकार के साथ हम लोग भी चिंतित हैं। तेज आवाज और धुएं वाले पटाखे की बिक्री नहीं होती है, इसलिए कंपनियां भी उसे नहीं बनाती हैं। सभी पटाखे पूरी तरीके से पॉल्यूशन फ्री हैं। कलर और फैंसी पटाखे की डिमांड ज्यादा है। पटाखे बेहद सुरक्षित हैं। घर के अंदर, बाहर कहीं भी जला सकते हैं। मार्केट में जो ब्रांडेड पटाखे बेचने वाले हैं, उन्हीं को स्टॉल लगाने की अनुमति मिली है। कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस स्टॉल नहीं लगा सकता है। लोकल पटाखे बेचने की अनुमति नहीं है। ₹100 करोड़ के व्यापार का अनुमान पटाखा बेचने अजय ने बताया कि लंबे समय से पटाखे का व्यापार कर रहे है। साल भर दिवाली का इंतजार रहता है , मार्केट बहुत अच्छी है लोग पूरे परिवार के साथ आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं । अनुमान है कि इस बार दिवाली पर लखनऊ में लगभग ₹100 करोड़ का पटाखा व्यापार होगा । जिसमें ग्रीन और इलेक्ट्रॉनिक पटाखे शामिल हैं। दिवाली का त्योहार पटाखा व्यापारियों के लिए बेहद खास होता है। अजय ने कहा कि सरकार को थोड़ा सा काकोरी में लगने वाली थोक मार्केट के बारे में विचार करना चाहिए। बताया कि ये मार्किट शहर के अंदर आ गई है इसलिए फुटकर और छोटे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User