लखीमपुर में युवक की गला काटकर हत्या:खेत के पास मिला शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Nov 18, 2026 - 16:28
0
लखीमपुर में युवक की गला काटकर हत्या:खेत के पास मिला शव, प्रेम प्रसंग की आशंका
लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के घोला निषादनगर गांव में बुधवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गांव के प्रधान ने संपूर्णानगर पुलिस को सूचना दी कि निषादनगर निवासी हरेन्द्र का शव खेत की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस बीच मृतक की पत्नी के लापता होने की चर्चा सामने आई। पुलिस ने उसकी पत्नी अनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संपूर्णानगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User