लखीमपुर में गला रेतकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या:खेत के पास मिला शव, वारदात के बाद आरोपी फरार

Nov 18, 2026 - 16:28
0
लखीमपुर में गला रेतकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या:खेत के पास मिला शव, वारदात के बाद आरोपी फरार
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार को घोला निषादनगर में खेत के पास खून से लथपथ उनका शव मिला। मृतक की पहचान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता हरेंद्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। खेत के पास पड़ा मिला शव ग्रामीणों ने खेत के पास हरेंद्र का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User