केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी:देवरिया के बरपार पहुंचे, सीनियर वकील नीरज मणि के घर भी गए
केंद्रीय कानून-न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बुधवार दोपहर 2 बजे पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद के चित्र पर फूल चढ़ाए। इस दौरान गुरु नानक के निर्गुण भजन गाकर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को याद किया गया। वहां भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और इलाके के लोग मौजूद रहे। उनके शुभचिंतक और परिचित भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद अर्जुनराम मेघवाल और केंद्रीय कानून मंत्रालय के विधि सचिव राजीव मणि त्रिपाठी रामनाथ देवरिया में वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज मणि के घर पहुंचे। देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता राधेश्याम शुक्ल और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)