कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय महिला मोर्चा की नई टीम घोषित:10 उपाध्यक्ष, मंत्री और 3 महामंत्री बनीं, मीडिया और IT टीम का भी ऐलान

Nov 19, 2026 - 06:34
0
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय महिला मोर्चा की नई टीम घोषित:10 उपाध्यक्ष, मंत्री और 3 महामंत्री बनीं, मीडिया और IT टीम का भी ऐलान
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महिला मोर्चा की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। बुधवार रात प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद 17 जिलों की 46 महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने नई टीम की घोषणा की। इसमें 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 10 मंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय मीडिया संयोजक, सह संयोजक और आईटी टीम के पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। कार्यसमिति में 10 सदस्यों को भी शामिल किया गया है। 46 महिला कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी बुधवार रात जारी सूची के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कमेटी में संगठनात्मक विस्तार को प्राथमिकता दी गई है। 17 जिलों की महिला कार्यकर्ताओं को शामिल कर क्षेत्रीय स्तर पर टीम तैयार की गई है। नई कार्यसमिति में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियों के जरिए महिला मोर्चा को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई है। मीडिया और आईटी टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन की गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके। 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर, संगठन मजबूत करने के निर्देश कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए महिला मोर्चा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से काम करे। महिलाओं के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User