कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो अध्यक्षों का स्वागत किया:प्रदेश संगठन ने अरुण द्विवेदी और बृजेश गुप्ता का कार्यकाल बढ़ाया

Nov 18, 2026 - 18:07
0
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो अध्यक्षों का स्वागत किया:प्रदेश संगठन ने अरुण द्विवेदी और बृजेश गुप्ता का कार्यकाल बढ़ाया
चंदौली में जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार शाम कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और मुगलसराय नगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता का स्वागत किया। प्रदेश संगठन ने दोनों का कार्यकाल बढ़ा दिया है। इसी के उपलक्ष्य में कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा अरुण द्विवेदी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। वे इस भरोसे पर खरा उतरने और जिले में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में चंदौली से कांग्रेस का विधायक जिताने की कोशिश करेंगे। समारोह में मौजूद प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि अरुण द्विवेदी और बृजेश गुप्ता पिछले 18 महीनों से पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। दोनों की निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। मुगलसराय से कांग्रेस विधायक जिताने का दावा बृजेश गुप्ता ने कहा कि इस बार मुगलसराय विधानसभा सीट से कांग्रेस का विधायक चुनकर सदन पहुंचेगा। समारोह में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी, मधु राय, तरुण पांडेय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, गंगा प्रसाद, तौफीक खान, दया राम पटेल, विजय गुप्ता, दुर्गादत्त त्रिपाठी, कुलदीप वर्मा, नवीन पांडेय, गुलाब राम, हम्मीर शाह, बदरुद्वजा अंसारी, उदय उपाध्याय, शिवेंद्र मिश्रा, बेचन पाठक, दिलीप यादव, अमलेंदु पांडेय और असगर अली मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User