गाजियाबाद में धूप खिलने से मौसम साफ:13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, आज प्रदूषण फिर बढ़ा

Nov 20, 2026 - 09:51
0
गाजियाबाद में धूप खिलने से मौसम साफ:13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, आज प्रदूषण फिर बढ़ा
गाजियाबाद में आज सोमवार सुबह से मौसम सर्द है, जहां सुबह से धूप खिली है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम सर्द रहने का अनुमान जताया है। मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण आज बढ़ा है। जहां गाजियाबाद और आसपास के शहरों AQI 200 के आसपास आ पहुंचा है। आज हवा की गति 3 किमी प्रति घंटा से है। निर्माण कार्यो पर आज तक है रोक इससे पहले डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले में सरकारी और निजी निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक लगाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही सरकारी और निजी इमारतों के ध्वस्तीकरण पर भी रोक रहेगी। गाजियाबाद में कक्षा 5 तक के स्कूलों की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर चल रही हैं। प्रदूषण में एक साथ राहत मिली वायु प्रदूषण में आज एक साथ राहत मिली है। जहां दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोनी की हवा जहरीली बनी हुई थी, यहां एक्यूआई रेड जोन में था, लेकिन आज घटकर 250 से नीचे आ पहुंचा है। सड़कों पर पानी का छिड़काव, मशीनों से सफाई प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई भी की जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा प्रदूषण रोकने के लिए ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर पाबंदी रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक है। निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कराने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है। खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User