हरदोई में तेज रफ्तार का कहर::दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल, बुजुर्ग लखनऊ रेफर

Nov 19, 2026 - 13:59
0
हरदोई में तेज रफ्तार का कहर::दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल, बुजुर्ग लखनऊ रेफर
हरदोई जनपद के लोनार कोतवाली क्षेत्र स्थित बावन बस अड्डे के सामने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत सड़क पर पैदल जा रहे एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गंगा सिंह पुरवा निवासी पुनीत (21) गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे अपने चचेरे भाई प्रियांशु (17) के साथ बाइक से शहर के बावन चुंगी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे बावन बस अड्डे के सामने पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुनीत और प्रियांशु बाइक समेत उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान खेत से काम निपटाकर पैदल अपने घर लौट रहे बावन कस्बा निवासी रामकुमार (68) भी अनियंत्रित बाइकों की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना देते हुए तीनों घायलों को तत्काल बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बुजुर्ग रामकुमार की हालत और अधिक नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि दोनों युवकों का इलाज जारी है। मामले में लोनार कोतवाल सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User