चित्रकूट में मंदाकिनी-सरयू के पुनरुद्धार की वैज्ञानिक योजना:हर 6 घंटे में नदी के जलस्तर की निगरानी होगी, बाढ़ से पहले अलर्ट की तैयारी

Nov 18, 2026 - 14:34
0
चित्रकूट में मंदाकिनी-सरयू के पुनरुद्धार की वैज्ञानिक योजना:हर 6 घंटे में नदी के जलस्तर की निगरानी होगी, बाढ़ से पहले अलर्ट की तैयारी
चित्रकूट में मंदाकिनी और सरयू नदियों के पुनरुद्धार और बाढ़ रोकने के लिए वैज्ञानिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दीनदयाल शोध संस्थान (DRI) ने 17 और 18 नवंबर को आरोग्यधाम सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें IIT दिल्ली, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भूजल विभाग के विशेषज्ञों ने नदी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कार्यशाला की अध्यक्षता DRI के संगठन सचिव अभय महाजन ने की। समापन सत्र में बुधवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वर्चुअल संबोधन दिया। जल शक्ति मंत्री बोले- मंदाकिनी चित्रकूट की जीवन रेखा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मंदाकिनी चित्रकूट की जीवन रेखा है। इसे पुराने स्वरूप में लाने के लिए वह जल्द चित्रकूट आकर संबंधित लोगों से बातचीत करेंगे और जरूरी सहयोग देंगे। उन्होंने नदी के पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सहयोग का भरोसा दिया। हर छह घंटे में होगी जलस्तर की निगरानी जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि सरयू नदी के पुनरुद्धार और भविष्य में बाढ़ रोकने के लिए लंबी अवधि की योजना बनाई जा रही है। नदी के जलस्तर की हर छह घंटे में निगरानी और पूर्वानुमान लगाने की व्यवस्था पर काम होगा। इससे जलस्तर बढ़ने की जानकारी समय रहते मिल सकेगी और प्रभावित इलाकों को पहले ही अलर्ट किया जा सकेगा। मध्यप्रदेश की ओर बन रहे बांधों और जल संरचनाओं की उपयोगिता का भी अध्ययन किया जा रहा है। GIS मॉडलिंग से होगा जलग्रहण क्षेत्र का आकलन IIT दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर प्रो. एके गोसाईं ने बताया कि मंदाकिनी के जलग्रहण क्षेत्र का वैज्ञानिक आकलन और GIS आधारित मॉडलिंग की जाएगी। इसके तहत नदी की ऊंचाई, जलप्रवाह, भूजल स्तर, जलस्रोत और निकासी मार्गों का सर्वे होगा। नदी में मिलने वाले नालों के उद्गम और उनके प्रवाह का भी अध्ययन किया जाएगा। नालों को चालू करने और प्रदूषण रोकने के उपाय सुझाए विशेषज्ञों ने झूरी नाला समेत प्रमुख नालों को फिर से चालू करने के लिए कृत्रिम आर्द्रभूमि, रिचार्ज पिट और पौधरोपण जैसे उपाय सुझाए। मंदाकिनी के घाटों पर प्लास्टिक और ठोस कचरे के प्रबंधन, प्रदूषण के स्रोतों की पहचान और जैव विविधता पार्क बनाने की संभावित जगहों का भी निरीक्षण किया गया। केंद्रीय भूजल बोर्ड के डॉ. राकेश सिंह ने होटलों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने और कचरे का उचित निस्तारण करने पर जोर दिया। सभी विभाग मिलकर करेंगे काम DRI के कोषाध्यक्ष वसंत पंडित ने कहा कि मानवजनित दबाव और बार-बार आने वाली बाढ़ से नदी का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हुआ है। इसके समाधान के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सर्वे के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्ययोजना और उसकी समयसीमा तय करने पर भी चर्चा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User