चेक बाउंस के लंबित मामलों के लिए लोक अदालत:कुशीनगर में 21 नवंबर को होगी सुनवाई, 28 नवंबर को एमवी एक्ट के मामलों का भी निस्तारण
कुशीनगर में चेक बाउंस के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत लगेगी। यहां परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के मामलों का आपसी समझौते से निपटारा कराया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्ष बातचीत और सहमति से विवाद सुलझा सकेंगे। चेक बाउंस के मामलों में लंबी अदालती प्रक्रिया से समय और पैसा खर्च होता है।
सचिव ने एनआई एक्ट के मामलों से जुड़े पक्षकारों से 21 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में पहुंचकर समझौते से मामला निपटाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 28 नवंबर 2026 को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए भी विशेष लोक अदालत लगेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)