बुलंदशहर में लक्ष्मीबाई व इंदिरा जयंती मनाई:स्याना के हिंद पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने विभूतियों को नमन किया

Nov 19, 2026 - 11:48
0
बुलंदशहर में लक्ष्मीबाई व इंदिरा जयंती मनाई:स्याना के हिंद पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने विभूतियों को नमन किया
बुलंदशहर के स्याना स्थित हिंद पब्लिक स्कूल में 1857 के स्वाधीनता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दोनों विभूतियों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समाजसेवी ललित त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी का जीवन त्याग, साहस और बलिदान की प्रेरणा देता है। उनके चित्र देखकर मन में गर्व की अनुभूति होती है। उनके जीवन से मार्गदर्शन मिलता है और उनके कार्यों से सीखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में इंदु त्रिवेदी, शिवानी शर्मा और निशा अनम सहित अन्य लोगों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User