बाइक पर पटाखे बांधकर हाईवे पर किया स्टंट, VIDEO:फतेहपुर में आतिशबाजी करते दिखे युवक, पुलिस तलाश में जुटी
फतेहपुर में नेशनल हाईवे पर एक युवकी चलती बाइक से आतिशबाजी कर रहा है। बुधवार शाम करीब 4 बजे इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ युवकों ने चलती बाइक के आगे और पीछे पटाखे और रॉकेट बांध रखे हैं। हाईवे पर बाइक दौड़ाते समय उनसे आतिशबाजी की जा रही है। यातायात डीएसपी ने कहा- आरोपियों की पहचान में पुलिस जुट गई है। दीपावली के दिन बनाया गया था वीडियो बताया जा रहा है कि यह वीडियो दीपावली के दिन रविवार को बनाया गया था। हालांकि, शाम को सामने आया है। बाइक सवारों की पहचान में जुटी पुलिस इस मामले में यातायात डीएसपी ब्रजमोहन राय ने बताया कि वीडियो के आधार पर बाइक सवारों की पहचान की जा रही है। हाईवे पर इस तरह का स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)