यादव समाज ने अहीर रेजिमेंट की मांग पर प्रदर्शन किया:बहराइच में मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग

Nov 18, 2026 - 14:01
0
यादव समाज ने अहीर रेजिमेंट की मांग पर प्रदर्शन किया:बहराइच में मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग
बहराइच में बुधवार दोपहर 12 बजे यादव समाज ने सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यादव समाज बहराइच के बैनर तले हुए प्रदर्शन में लोगों ने पीले पोस्टर लिए थे। उन पर ‘अहीर रेजिमेंट हक है हमारा’ और ‘अहीर रेजिमेंट लागू करो’ लिखा था। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। बलिदान शामिल करने की मांग इसके बाद प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में वीर अहीर सैनिकों का इतिहास और उनके बलिदान शामिल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने वीर शहीदों की याद में अलग-अलग जगहों पर स्मारक बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की। पूरे सम्मान के साथ घर पहुंचाने की व्यवस्था वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए सेना और सैनिकों के हित में काम किए थे। उनके कार्यकाल में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। इस मौके पर रामजी यादव, नंदेश्वर यादव समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User