ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़: मार्ग दुर्घटना में पूर्व प्रधान की हुई मौत

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बारी बाजार के फूलपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत हो गयी। घटना बीती रात करीब 9 बजे की है। बाजार से घर वापस लौटते समय यह घटना घटित हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली के फदगुदिया गांव निवासी पूर्व प्रधान राजपति यादव पुत्र स्व चौथी यादव अम्बारी बाजार आये थे। सामान लेकर मंगलवार को रात्रि 9 बजे अपनी मोटर सायकिल से घर वापस जा रहे थे। इस दौरान वे अम्बारी बाजार के फूलपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे पूर्व प्रधान गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस से उन्हें लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया। वह फदगुदिया गांव के दो बार प्रधान निर्वाचित हुए थे। एक बार वे स्वयं प्रधान रहे और दूसरी बार उनकी पत्नी मालती देवी प्रधान रहीं। इनके पास 5 लड़के हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी मालती सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!