ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव…कन्नौज से इन्हें सपा बनाएगी उम्मीदवार!

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे पहले उनके कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन अब सपा अध्यक्ष चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं, ऐसे में पार्टी इस सीट से प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन कर ने में जुटी है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज से बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कन्नौज से प्रत्याशी को लेकर चर्चा की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चचेरे भाई तेज प्रताप को टिकट दे सकते हैं। कन्नौज में चुनाव प्रभारियों के साथ होने वाली बैठक में उनके नाम पर विचार किया जा सकता है, जिसके बाद इस फैसले पर अंतिम मुहर लग सकती है।
पिछले बार कन्नौज सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वो बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार गईं थीं। इसके बाद उन्होंने मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की और सांसद बनीं। इससे पहले ख़बर थी कि अखिलेश यादव तेज प्रताप यादव को रामपुर लोकसभा सीट से उतार सकते हैं। लेकिन, आजम खान इसके लिए राजी नहीं थे। इधर कन्नौज में सपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ें लेकिन, बदली हुई परिस्थितयों में सपा अध्यक्ष चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं।
उन्होंने अपने करीबी नेताओं को ऐसे संकेत भी दिए हैं। तेज प्रताप यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बड़े भाई राजवीर सिंह यादव के बेटे हैं और साल 2014 में मैनपुरी सीट से सांसद भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें चुनाव लड़ने का मौका ही नहीं मिला। तेज प्रताप का लालू यादव से भी संबंध हैं। वो उनके दामाद हैं। लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी यादव उनकी पत्नी हैं।
AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!