ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़: पोखरी में डूबने से युवक की हुई मौत

आजमगढ़  जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र कलंदरपुर गांव निवासी अमित विश्वकर्मा उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र दिलीप विश्वकर्मा की रविवार दोपहर लगभग 3 बजे पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा युवक को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन असफल रहे। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव निवासी अमित विश्वकर्मा अपने कुछ साथियों के साथ गांव के पास झिरुआ कमालपुर मे एक पोखरी में अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गाड़ी के ट्यूब से तैर कर नहा रहे थे जिसमें अमित ट्यूब से फिसल कर नीचे गिर गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे लड़कों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मृतक तीन भाई बहन मे बीच मे था। पिता दिलीप विश्वकर्मा की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। उन्होंने बिंद्रा बाजार में फर्नीचर की दुकान खोल रखा है जिससे परिवार का भरण पोषण करता है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!