आजमगढ़: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नोएडा के लिए आजमगढ़ के पहलवान चयनित

आजमगढ़ जनपद के भीम यादव, राजेश यादव, अमित यादव एवम अंशिका यादव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा आयोजित गोंडा जिले के नंदिनी नगर महाविद्यालय में राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नोएडा 28 से 31 मार्च 2024 के लिए चयनित हुए। इनके साथ साथ प्रिया चौहान ने द्वितीय स्थान एवं सेजल मौर्या और सूरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती टीम के कोच अशोक यादव थे। इनकी इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय शंकर यादव (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ), आनंद देव उपाध्याय (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ), शंभु नाथ यादव (पूर्व प्रमुख), ज्ञान शंकर पहलवान, (पूर्व जिला केसरी) जगदीश यादव, लालचन्द पहलवान, कोमल पहलवान, अमेरिका पहलवान, बलवंत यादव, युगांत उपाध्याय, सत्यवान यादव, रामबृक्ष, गोविंद, हरिपाल, विमल आदि कुश्ती प्रेमियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उक्त जानकारी प्रवीण कुमार यादव सचिव जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ ने दी है।



