ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़: निरहुआ का अखिलेश पर निशाना: महिलाओं की गारंटी है, फिर मोदी सरकार बनेगी

आजमगढ़               देखो तीसरी बार बनेगी, अबकी 400 पार करेगी, महिलाओं की गारंटी है फिर मोदी की सरकार बनेगी, युवाओं की गारंटी है फिर मोदी सरकार बनेगी। पिछली बार की तरह इस बार भी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गीत तैयार किया है। जिसे एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने गुनगुनाया। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारने पर कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि विजय लाल यादव बहुत बड़ा नाम है, वह हमारे गुरु हैं। समाजवादी पार्टी को कोई यादव नहीं मिल रहा था उनको लगता है कि पूर्वांचल में किसी यादव को लड़ाना था तो विजय लाल यादव को ही लड़ाते। विजय लाल यादव हमारे बड़े भाई हैं वह हमारे गुरु हैं। उन्होंने ही कहा है कि यह धर्मयुद्ध है, युद्ध में अगर द्रोणाचार्य भी सामने आएं तो लड़ना है, कृपाचार्य या सामने से भीष्म पितामह आएं तो भी लड़ना है। यह हमने अपने गुरु विजय लाल यादव से ही सीखा है कि धर्मयुद्ध में हमें पीछे नहीं हटना है। धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने के सवाल और उनसे मिलने वाली चुनौती पर निरहुआ ने कहा कि हमें लग रहा था कि वह इतना गहन मंथन कर रहे हैं तो कुछ अच्छा निर्णय लेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी को किसी यादव को लड़ाना था तो आजमगढ़ और पूर्वांचल में बहुत से यादव हैं। लेकिन उन्हें अपने परिवार से बाहर कोई यादव दिखता ही नहीं है। 2022 में जनता ने उन्हें जवाब दिया था। अखिलेश यहां से नहीं लड़ रहे हैं यह उनका निर्णय सही है। क्योंकि वह अगर लड़ते और जीतते तो फिर सीट खाली कर चले जाते। इसके कारण फिर उपचुनाव होता। पिछले चुनाव में निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव का कैरियर खत्म करने का आरोप अखिलेश पर लगाया था। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मेद्र कहीं से भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं फिर उन्हें यहां क्यों भेजा जा रहा है। रही बात गुड्डू जमाली के सपा में जाने की तो किसी एक व्यक्ति के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!