अपराध
Trending

जेल में बंद सपा विधायक की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, अब घर पहुंची ED!

लखनऊ
            उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अब दावा है कि प्रवर्तन निदेशालय उनके घर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक कानपुर में उनके आवास पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि इरफान सोलंकी के घर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है।
                                                                                   इरफान फिलहाल महाराजगंज की जेल में हैं। विधायक इरफान सोलंकी के जाजमऊ वाले घर पर छापे की सूचना है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के विधायक विधायक इरफान सोलंकी,उनके भाई और रिश्तेदारों के घर Ed की छापेमारी सुबह पांच बजे से चल रही है। सभी के मोबाइल जब्‍त कर लिए गए हैं और जांच जारी है।सुबह-सुबह छह वाहनों से ईडी के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की है। बता दें क‍ि इरफान सोलंकी इस समय महाराजगंज जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ 14 मार्च को आगजनी और आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में फैसला आना है।
AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!