खेल

IPL के खिलाफ बोल रहा था दिग्गज, केविन पीटरसन ने जमकर लगाई क्लास, कहा- तुम्हें IPL के बारे में…

इंडियन प्रीमियर लीग के नाम पर इंग्लैंड के 2 दिग्गज आमने-सामने आ गए हैं. यह मामला RCB के स्टार खिलाड़ी जैकब बैथेल से जुड़ा है. दरअसल बैथेल को अब तक IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए एक भी मैच नहीं खेलने का अवसर नहीं मिला है. ऐसे में इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने सलाह दी थी कि बेंच पर बैठे रहने से अच्छा यह होगा कि बैथेल IPL छोड़कर इंग्लैंड वापस आकर काउंटी क्रिकेट खेलें. कुक के इस बयान पर केविन पीटरसन बुरी तरह भड़क उठे हैं.

भड़क उठे केविन पीटरसन

केविन पीटरसन ने भड़कते हुए कहा कि एलिस्टर कुक को कोई ज्ञान नहीं है कि IPL में खेलने पर कैसा महसूस होता है. उन्होंने कुक पर तंज भी कसा और कहा कि उन्हें थोड़ा भी आभास नहीं है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के आसपास रहने पर कैसा अनुभव मिलता है. इसलिए वो इसपर क्या विचार रखते हैं, वह मायने नहीं रखता है.

एलिस्टर कुक कभी IPL में नहीं खेले, जबकि केविन पीटरसन को तीन टीमों के लिए खेलने का अनुभव है. पीटरसन ने आगे जैकब बैथेल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भारत में ही रहना चाहिए, क्योंकि चाहे उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका ना मिल रहा हो, उन्हें सीखने को बहुत कुछ मिलेगा.

 

जैकब बैथेल ने कहा, RCB के साथ रहूंगा

स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए जैकब बैथेल ने कहा था कि वे RCB के साथ ही जुड़े रहेंगे. उनका साफ कहना था कि उन्हें IPL का वातावरण बहुत अच्छा लग रहा है. बैथेल ने कहा कि आईपीएल में रहने पर कैसा अनुभव मिलता है, यह सिर्फ किसी टीम के साथ जुड़ने पर ही महसूस किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Watch: इकाना में फैंस के बीच भयंकर लड़ाई, चले लात-घूंसे; एक ने उठाकर पटका

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!