खेल
MI vs CSK Highlights: मुंबई की करारी हार, चेन्नई ने वानखेड़े में रौंदा, सैमसन का ऐतिहासिक शतक; अकील-नूर की चली फिरकी

चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच जीत लिया है. मुंबई इंडियंस 103 रनों से हारी. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलने के बाद 207 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 104 रनों पर ढेर हो गई. आईपीएल के इतिहास में चेन्नई की यह सबसे बड़ी जीत है, वहीं मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार है. चेन्नई की इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, अकील हुसैन और नूर अहमद. सैमसन ने पहले 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. फिर गेंदबाजी में अकील हुसैन ने चार विकेट झटके. वहीं नूर अहमद ने हार्दिक पांड्या और शरफेन रदरफोर्ड को आउट किया. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है. वहीं उसका नेट रन रेट भी पॉजिटिव हो गया है.



