देश

‘अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया है…’, तमिलनाडु में ऐतिहासिक वोटिंग पर गदगद हुए सीएम स्टालिन

तमिलनाडु में वोटिंग खत्म हो चुकी है. यहां जनता ने जमकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. तमिलनाडु में कुल 84.69 प्रतिशत की बंपर वोटिंग हुई है. 294 सीटों पर हुई वोटिंग गुरुवार को थम गई है. इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा वोटिंग पार्टिसिपेशन 78.29% साल 2011 में भी रहा था.  अब इसपर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है. तमिलनाडु में एक फेज में ही सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग की गई है.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र का उत्सव, रिकॉर्ड मतदान, लोगों की सराहनीय नागरिक ज़िम्मेदारी, और हमेशा की तरह बिना किसी बड़ी अप्रिय घटना के तमिलनाडु चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है.

स्टालिन ने कहा कि यह देखकर दिल को सुकून होता है कि तमिलनाडु के महान वोटर्स ने 84.69 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर की वोटिंग की. लोकतंत्र की रक्षा करने के अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया है. 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप की परवाह न करते हुए कई लोगों ने वोट डालने के लिए लंबी दूरी तय की है. आज रात ही वे अपने कार्यस्थलों पर लौटने के लिए निकल पड़े हैं. 

यह चुनाव पूरी तरह एक पीढ़ी के लिए: स्टालिन

स्टालिन ने काह कि ऐसा सोचने की बजाय यह चुनाव पूरी तरह एक पीढ़ी के लिए हैं. इस विस्वास ने शायद इस उत्साह को जगाने में मुख्य भूमिका निभाई है.

स्टालिन ने कहा कि ऐसे सभी जिम्मेदार नागरिकों सराहना करता हूं. तमिलनाडु ने मतदान कर दिया है. 4 मई को तमिलनाडु की जीत होगी. 

बंगाल में भी ऐतिहासिक वोटिंग, चुनाव आयुक्त ने क्या कहा है?

CM स्टालिन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अबतक का सबसे ज्यादा पोलिंग प्रतिशत रहा है. चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर वोटर को सलाम करता है. 

ये भी पढ़ें : हिंसा और रिकॉर्ड वोटिंग को लेकर ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन, जानें सरकार बनाने पर क्या कहा?

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!