Bengal Election 2026: एकबालपुर बना ‘रणभूमि’, BJP उम्मीदवार पर FIR, TMC-BJP के झड़प के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, 9 गिरफ्तार

Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बीच कोलकाता के एकबालपुर में टीएमसी और बीजेपी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को तनावपूर्ण बना दिया. इस घटना में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 बीजेपी और 4 टीएमसी कार्यकर्ता शामिल हैं.
बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह के खिलाफ दो FIR दर्ज की गई है. आरोपों में सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना, मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शामिल हैं. एकबालपुर में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच टकराव के बाद हालात युद्ध जैसे हो गए. इस घटना में गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 बीजेपी कार्यकर्ता और 4 तृणमूल कार्यकर्ता शामिल हैं.
एकबालपुर मामले में कुल 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 2 बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह के नाम पर दर्ज हैं. आरोप है कि एक पुलिसकर्मी का बॉडी कैम छीन लिया गया. साथ ही सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने, उसके साथ मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं.
चुनाव का नतीजा अनिश्चित क्यों
घटना के दौरान हुसैन शाह रोड पर हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. बीजेपी का आरोप है कि रैली के दौरान टीएमसी समर्थकों ने हमला किया, जबकि टीएमसी ने इसे बीजेपी के भड़काऊ बयान का नतीजा बताया.
कुल मिलाकर, एकबालपुर की यह हिंसा चुनावी माहौल में बढ़ती सियासी तनातनी और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है. कोलकाता पोर्ट सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प और बहुकोणीय हो गया है. बीजेपी के राकेश सिंह और टीएमसी के सिटिंग विधायक और मंत्री फिरहाद हकीम के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है. वहीं, फैयाज अहमद खान (सीपीएम) और आकिब गुलजार (कांग्रेस) भी इस मुकाबले को रोचक बना रहे हैं. चार प्रमुख दलों के उम्मीदवार मैदान में होने से वोटों का बंटवारा तय माना जा रहा है, जिससे चुनाव का नतीजा और भी अनिश्चित हो गया है.
यह भी पढ़ें- Bengal Election 2026: हिमंता बिस्वा सरमा की बंगाल में हुंकार, कहा- ‘100 प्रतिशत भाजपा की सरकार बन रही है क्योंकि…’



