देश

Special Parliament Session 2026 LIVE: लोकसभा में महिला आरक्षण समेत तीनों बिल पेश, विपक्ष करता रहा हंगामा, अमित शाह बोले- कसकर जवाब देंगे

अमित शाह ने कहा, ‘कुछ बयान ऐसे दिए गए जो जनता में चिंता पैदा कर सकते हैं. अखिलेश ने कहा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही थी. जनगणना का काम शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि हम जाति जनगणना की मांग करेंगे, सरकार ने जाति की जनगणना का निर्णय ले लिया है और जाति के साथ ही ये जनगणना हो रही है. धर्मेंद्र यादव कह रहे हैं कि कॉलम नहीं है, उन्हें पता होना चाहिए कि अभी घरों की गिनती हो रही है, घरों की जाति नहीं होती है. समाजवादी पार्टी की चले तो घरों की भी जाति तय कर दे. धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण की बात करके असंवैधानिक बात की है. संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की मंजूरी नहीं है.’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आती हैं.’ अमित शाह ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी सारी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कोई आपत्ति नहीं है.’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!