आजमगढ़

Azamgarh news :अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 02 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थाने के उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान इसहाकपुर तम्मरपुर पुलिया के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर दोनों घबरा कर वाहन रोक दिए गए। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम गौरव उर्फ गौरी पुत्र राम राकेश राजभर निवासी ग्राम भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया, जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ।
मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मो0 सैफ पुत्र सलाउद्दीन निवासी ग्राम भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया, जिसकी तलाशी में दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। अभियुक्तों के पास उक्त शस्त्र/कारतूस रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इस पर दोनों अभियुक्तों को समय करीब 23:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 116/2026 धारा 09/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!