Azamgarh news :झाड़ू लगाने के विवाद में मारपीट, महिला की उपचार के दौरान मृत्यु, वांछित आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर कोतवाली अंतर्गत हैबतपुर निवासिनी पूजा यादव पुत्री सुरेन्द्र यादव द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 02.04.2026 को समय लगभग 07:00 बजे झाड़ू लगाने के विवाद को लेकर विपक्षीगण रिमा, मनोरमा, रोहित यादव, मोहित यादव व डब्बू यादव निवासीगण ग्राम हैबतपुर द्वारा वादिनी एवं उसकी माता सावित्री यादव के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा सावित्री यादव को उठाकर पटक दिया गया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। उपचार हेतु उन्हें बीएचयू वाराणसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 125/2026 धारा 3(5)/115(2)/105 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 उमाशंकर यादव द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.04.2026 को उ0नि0 उमाशंकर यादव मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त रोहित यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम हैबतपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को लाहीडीह फुटहिया गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय करीब 11:45 बजे कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही गई।



