आजमगढ़

Azamgarh news :दहेज हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या कर फांसी का रूप देने का आरोप

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सबनम पत्नी अल्ताफ अहमद निवासी पठान टोला सरायमीर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना निजामाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री साहेवा की शादी दिनांक 20.11.2022 को अफताब पुत्र अली अहमद निवासी हुसैनाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के साथ दान-दहेज देकर की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज का ताना देते हुए बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी तथा पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
दिनांक 03.04.2026 को समय लगभग 02:00 बजे अभियुक्त अफताब (पति), सादिका (सास), एकलाख (जेठ), असफाक (जेठ) व तब्बू (ननद) द्वारा एक राय होकर साहेवा की हत्या कर शव को दुपट्टे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 85, 80(2), 352 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.04.2026 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह क्षेत्र में तलाश वांछित में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण से संबंधित अभियुक्त अफताब फरहाबाद क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अफताब अहमद पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम हुसैनाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष बताया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए समय करीब 08:50 बजे हिरासत में लिया गया तथा नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!