Azamgarh News: मुस्कानों से सजा मंच, प्रतिभाओं ने रचा इतिहास” ‘UP यूथ आईकॉन 2026’ बना यादगार आयोजन


आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
“मुस्कानों से सजा मंच, प्रतिभाओं ने रचा इतिहास” ‘UP यूथ आईकॉन 2026’ बना यादगार आयोजन
आजमगढ़ जनपद में 29 मार्च 2026 का दिन उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जब दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में “UP यूथ आईकॉन 2026” का भव्य आयोजन रैदोपुर स्थित रघुकुल ग्रैंड में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बड़े ही प्रेरणादायक अंदाज में की, जिसने पूरे आयोजन को एक नई ऊंचाई दी।
इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोनी विधानसभा से लगातार 10 वर्षों तक विधायक रहे नन्द किशोर गुर्जर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। उनका आगमन न केवल आयोजन के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय रहा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विपिन यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में कुल 22 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रतिभागी ने मंच पर अपनी छाप छोड़ी, लेकिन कुछ नामों ने विशेष उपलब्धि हासिल की
‘Mr. UP यूथ आईकॉन’ का खिताब सत्यम चौधरी ने जीता
‘Miss UP यूथ आईकॉन’ बनीं शालिनी
रनरअप प्रतिभागी: नन्दिनी दुबे, साक्षी प्रजापति, अश्विन पाठक एवं प्रवीण सैनी
‘मि. आजमगढ़’ का खिताब विवेकानन्द विश्वकर्मा
‘मिस आजमगढ़’ बनीं मानसी सिंह
‘बेस्ट मॉडल ऑफ इवनिंग’: अंकित सिंह एवं प्रतिज्ञा रहे।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल अपनी सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सांस्कृतिक समझ का भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री समर प्रताप सिंह एवं जिला छात्र अध्यक्ष अविनाश सिंह ‘बन्टी’ के कुशल नेतृत्व में हुआ। वहीं जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह (रिंकू), भाजपा जिला अध्यक्ष निखिल राय, आशीष तिवारी, मन्शु त्रिवेदी, अभिषेक पाठक सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत कर आयोजन को गरिमा प्रदान की। भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक उस समय देखने को मिली जब इन्डीशीप फैशन के रश्मी पाण्डेय और मयंक मिश्रा द्वारा आकर्षक भारतीय परिधानों का प्रदर्शन किया गया। जज की भूमिका में सलोनी, मेकओवर की सोनी जायसवाल और डॉ विपिन यादव ने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। प्रियांशु मेकओवर एवं सलोनी मेकओवर टीम ने प्रतिभागियों को आकर्षक रूप प्रदान कर मंच की शोभा बढ़ाई।
इस आयोजन की सफलता के पीछे ट्रस्ट की समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें प्रतीका द्विवेदी, अनीता सिंह, अंजु शर्मा, रीना जायसवाल, समीर वर्मा, धीरज सिंह और कुसुम उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा का मार्गदर्शन पूरे कार्यक्रम में सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन हुनर संस्थान के सुनील विश्वकर्मा द्वारा बेहद प्रभावी और आकर्षक ढंग से किया गया, जिसने पूरे माहौल को जीवंत बनाए रखा।
यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, आत्मविश्वास और प्रतिभा को मंच देने का एक सशक्त प्रयास था। “UP यूथ आईकॉन 2026” ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं,बस जरूरत है उन्हें पहचानने और आगे बढ़ाने की।



